20 अक्टूबर 2020 - 19:55
इराक़, बढ़ती साज़िशों के बीच अलहश्दुश्शाबी ने किया रुख साफ, कहा कूटनियकों पर हमला आतंकवाद !

इराक़ के स्वंय सेवी बल अलहश्दुश्शाबी के प्रमुख ने कहा है कि देश के कानून के दायरे से बाहर किसी भी देशी या विदेशी कार्यालय पर हमला आतंकवादी कार्यवाही है।

अलहश्दुश्शाबी  के प्रमुख फालेह अलफैय्याज़ ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि स्वंय सेवी बल एक सरकारी और कानूनी जन संस्था है, कहा कि जो लोग कूटनयिकों पर हमले करते हैं वह गैर कानूनी गुट हैं। 

फालेह अलफय्याज़ ने अरबील हवाई अड्डे पर मिसाइल हमले के बारे में  इराक़ के पूर्व विदेशमंत्री और कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक  पार्टी के नेता होशियार ज़ीबारी के हालिया बयान की आलोचना की और कहा कि इस मामले की जांच के लिए प्रधानमंत्री अलकाज़ेमी के आदेश से एक समिति का गठन किया गया है जो  सुबूत जुटा रही है। 

होशियार ज़ीबारी ने अपने हालिया एक बयान में दावा किया था कि अरबील हवाई अड्डे पर मिसाइल हमला इस लिए किया गया क्योंकि प्रतिरोधक गुट यह समझते हैं कि कुर्दिस्तान का अमरीका से गहरा संबंध है और इसी लिए उन्होंने अरबील पर हमला किया। ज़ीबारी के इस बयान पर इराक़ के प्रतिरोधक गुटों ने कड़ी प्रतिक्रिया प्रकट की थी। 

स्वंय सेवी बल अलहश्दुश्शाबी  के प्रमुख ने इराक़ के अलफरहातिया क्षेत्र में हुए हमले को एक बड़ा अपराध बताया और कहा कि अपराधियों को पकड़ने का प्रयास जारी है। 

याद रहे एक आतंकवादी गुट ने गत शनिवार को सलाहुद्दीन प्रान्त से 12 लोगों का अपहरण किया जिसमें से 8 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी और 4 लोगों का कोई पता नहीं है। 

इराक़ के स्वंय सेवी बल को बदनाम करने के लिए इन लोगों ने  अलहश्दुश्शाबी  की वर्दी पहन रखी थी लेकिन जांच के बाद पता चला कि यह सब दाइश के आतंकवादी थे। 

इराक़ में अमरीकी राजदूत ने बयान दिया था कि उम्मीद है कि अलकाज़ेमी की प्रांतीय यात्रा, सशस्त्र गुटों पर नियंत्रण का कारण बनेगी।